सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- शिवहर। नवरात्रि के छठे दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा विधिवत श्रद्धा के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।माता के जयकारे से नगर के दुर्गा मंदिर परिसर गूंज उठा। शाम में गाजा बाजा के साथ शहर में बेल निमंत्रण शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा अलग-अलग शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में शहर में पुलिस वालों की तैनाती की गई थी।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मां के आगमन के लिए बेल न्योतन की विधि की गई।मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने बेल के पेड़ के नीचे मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद उन्हें निमंत्रण दिया गया। जिले में चारों ओर नवरात्र का उत्साह दिख रहा है। हर ओर दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंज रहे हैं। जग...