मधुबनी, सितम्बर 28 -- मधेपुर/लखनौर, निसं/निप्र। शारदीय नवरात्र के तहत रविवार को मंदिरों व पूजा पंडालों में देवी दुर्गे की कात्यायनी स्वरुप की उपासना श्रद्धापूर्वक की गई। मधेपुर एवं लखनौर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों की तरफ आस्था अर्पित करने श्रद्धालुभक्त दिनभर पहुंचते रहे। मधेपुर ड्योढ़ी, लक्ष्मीपुर चौक, बाथ, बसीपट्टी, तरडीहा, उमरी, बलिया, लखनौर, द्वालख, भेजा, बलथी, पौनी, बेलौंचा, नवटोल, जोड़ला, सुंदर-बिहारपुर, टेंगरी, बकुआ, खोर मदनपुर, कैथिनियां, तमुरिया, गंगापुर, बेलही, महुली कोरियापट्टी सहित अन्य गांवों का पूजा पंडाल भक्तों के मुख से निकल रहे जयकारा से आध्यात्मिक हो गया है। दुर्गापूजा वाले गांवों के पूजा समितियों द्वारा रविवार को विद्वान पंडितों व पुजारी के साथ बेलन्योती की रस्म अदायगी नियम-निष्ठा संग की गई। आगे-आगे जगदंबा का डोला लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.