रायबरेली, फरवरी 9 -- रायबरेली,संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में शिवगढ़ ब्लॉक को छोड़कर जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा द्वारा किला बाजार स्थित उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय में बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनपद में कुल 19 ब्लॉक और एक शहरी क्षेत्र है। शहरी क्षेत्र समेत 18 ब्लॉकों में 10 फरवरी को एनडीडी का आयोजन किया जाएगा। जबकि शिवगढ़ ब्लॉक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एल्बेंडाजोल का सेवन कराया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.