गाजीपुर, जनवरी 14 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति पर्व बृहस्पतिवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मांगलिक कार्य इस दिन से शुरू हो जाएंगे, लेकिन शहनाई दो फरवरी से बजेगी। व्यापारी खरमास समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल फरवरी से दिसंबर तक विवाह के 63 मुहूर्त हैं। 14 जनवरी की रात्रि 9.39 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रों के अनुसार यदि रात में संक्रांति बदले तो उसका पुण्यफल अगले दिन होता है। पंडित प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि खिचड़ी के दिन स्नान ध्यान करके दान पुण्य करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। लोग गंगा स्नान करते हैं। 15 जनवरी से मुंडन, गृहप्रवेश, विद्यारंभ, अन्नप्राशन आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। फरवरी में सबसे अधिक 21 मुहूर्त विवाह के हैं। कम दिन सहालग होने की वजह से शहर के अधिकांश बैंक्वेट हाल और धर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.