लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्मल नगर में विशेष कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। शिविर से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते जांच कराकर बीमारी की पहचान करना है। कैंसर एक गंभीर बीमारी है। समय पर जांच, सही इलाज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे बचाव संभव है। कैंसर के प्रमुख कारणों में तंबाकू, गुटखा, खैनी, पान मसाला का सेवन, धूम्रपान एवं शराब का सेवन, मुंह की सफाई का अभाव, असंतुलित भोजन, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता आदि शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान यदि कोई भी मरीज संदिग्ध या पॉजिटिव पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.