पलामू, जनवरी 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के जमुने में राजेंद्र मिश्रा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित नीलांबर-पीतांबर पब्लिक स्कूल का 10 वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्व. राजेंद्र मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, भाजपा नेता अविनाश वर्मा, पूर्व सैनिक वृजेश शुक्ला आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ने कहा कि यह स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में यह स्कूल बच्चों के विकास में बेहतर साबित हो रहा है। भाजपा नेता अविनाश वर्मा ने कहा कि किसी भी स्कूल में वार्षिकोत्सव उसके सफ...