हजारीबाग, दिसम्बर 8 -- हजारीबाग हिटी हजारीबाग में पहली बार नेशनल क्रिकेट टॉफी का दर्शकों ने उत्साह के साथ आनंद लिया। चार दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन सुबह से दर्शक जुटना शुरू हो गए। स्कूली कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी के साथ कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों में गजब का उत्साह दिख रहा था। हजारीबाग वेल्स ग्राउंड को अब संजय सिंह स्टेडियम नाम दिया गया है। स्टेडियम को बेहतर बनाने के साथ ही हजारीबाग बीसीसीआइ के मानचित्र में आ गया है। इस पहले आयोजन के साथ अब खेल की शुरुआत हो गयी है। आने वाले दिनों में अन्य खेलों के किए जाने की संभावना बढ़ रही है। सुबह 8:30 बजे से पहले केरल और झारखंड की टीम मैदान में पहुंच चुकी थी। दोनों टीम के खिलाड़ी उत्साह से भरे नजर आ रहे थे। इतनी ठंड के बावजूद हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में सैकडो़ क्रिकेट ...