हरिद्वार, जनवरी 27 -- ऊर्जा निगम बुधवार को कृष्णा नगर, न्यू टिबड़ी और ब्रह्मपुरी क्षेत्रों में छह घंटे तक बिजली कटौती करेगा। इससे करीब 15 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऊर्जा निगम कनखल-तृतीय उपसंस्थान के कृष्णानगर-द्वितीय फीडर और औद्योगिक क्षेत्र उपसंस्थान के न्यू टिबड़ी एवं ब्रह्मपुरी फीडर पर एलटी कैपेसिटर बैंक लगाएगा। इसके चलते तीनों फीडरों को सुबह 10:30 बजे बंद किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। ऊर्जा निगम के ईई दीपक सैनी ने बताया कि बिजली कटौती की सूचना पूर्व में ही उपभोक्ताओं को दे दी गई है और लोगों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार को कनखल-तृतीय उपसंस्थान के ज्ञानलोक और औद्योगिक क्षेत्र उपसंस्थान के इंद्रा बस्ती एवं औद्योगिक क्षेत्र फीडर पर मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.