बस्ती, जून 5 -- बस्ती। अहमट घाट पर गंगा दशहरा भव्य आरती को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा की अगुवाई में भाजपा नेता अंकुर वर्मा और नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों व सभासदों ने घाट की साफ-सफाई की। नेहा वर्मा ने बताया पांच जून को जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन भी हैं। अंकुर वर्मा ने कहा कि कुंआनों केवल नदी नहीं आस्था की प्रतीक हैं। गंगा दशहरा पर कुंआनों तट पर आरती, पूजन एक बड़ा अवसर हैं। बताया कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय नगरिक, जनप्रतिनिधी और सामजिक संस्था की सहभगिता रहती हैं। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि गंगा दशहरा के मौके पर कुंआनो तट पर आरती, पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय कर्मचारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया हैं। एडीएम प्रतिपाल स...