पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। पिथौरागढ़ में बारिश के बीच नगर और गांवों में होली पर्व पर छलडी धूमधाम से मनाई गई। छलडी के दिन होल्यारों ने आज की होली न्है गेछ,फागुन ऊंलो कै गेछ,जी रया जागी रया सहित अन्य आशीष गीतों का गायन किया। बारिश के बीच लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। एक दूसरे पर रंगों के साथ ही पानी की होली भी खेली। नगर के विभिन्न स्थानों पर छलडी के दिन होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। होली मिलन में घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी और बडे़ बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। शनिवार को नगर सहित पूरे जनपद में होली मनाई गयी। तिलढुकरी, कुमौड़, जाखनी, रई सहित अन्य जगहों पर महिलाओं ने बैठकी होली की। उर्ग, जाजरदेवल, बडाबे, ऐंचोली सहित अन्य जगहों पर खड़ी होली व बैठकी होली में रंगों की महफिल जमी। टकाना में...