गढ़वा, जून 26 -- मझिआंव। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि 1313 साइकिल की आवश्यकता थी। उसके एवज में विभाग की ओर से कितनी साइकिल दी गई उसकी जानकारी नहीं है। बीडीओ कनक ने बताया कि साइकिल को दुरूस्त कराया जा रहा है। उसका वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...