शिमला, फरवरी 4 -- हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कुछ स्थानों पर बारिश के बाद अब मौसम खुल गया है। पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली समेत राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह से धूप खिली है। जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में भी मौसम साफ है। हालांकि साफ मौसम के बावजूद पहाड़ों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। किन्नौर के कल्पा में माइनस 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जहां 10.8 सेंटीमीटर बर्फबारी भी हुई, जबकि कुफरी में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। निचले इलाकों में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा बना मुसीबत शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, मनाली में माइनस 0.5 डिग्री, धर्मशाला में 4.6 डिग्री, सोल...