नई दिल्ली, फरवरी 2 -- दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके आज एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। एम्स, अक्षरधाम, इंडिया गेट, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट, महिपालपुर, नोएडा और गाजियाबाद समेत अधिकतर हिस्सों में आज सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई रही। इस दौरान कुछ जगहों पर हवा की गुणवत्ता भी खराब बनी रही। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटने से ट्रेनों से लेकर फ्लाइटों पर असर पड़ सकता है। दिल्ली के मौसम पर रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। दिल्ली में रविवार तड़के हुए हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार की सुबह दिल्ली में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमा...