नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राजधानी दिल्ली के मौसम पर रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। दिल्ली में रविवार तड़के हुए हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर धूप खिली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार की सुबह दिल्ली में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में शनिवार मध्य रात्रि के बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदबांदी हुई और रविवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हो गए और तेज धूप निकल आई। दिन के ज्यादातर समय मौसम ऐसा ही रहा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.