नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गर्म मौसम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बढ़ी गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।तेज धूप से चढ़ा पारा मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज खिली हुई धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढोतरी का यह प्रमुख कारण बताया जा रहा है। 22 जनवरी को इससे पहले 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान इस सीजन में दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 11 व 12 फरवरी को रहेगा जलसंकट, देखिए प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्टबादल भी नहीं दिखा पाए असर दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार की सुबह हल्के बादल छाए थे लेक...