नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल और घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, वहीं बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। राजधानी को मंगलवार सुबह घने कोहरे का सामना करना पड़ा। पालम और सफदरजंग में सुबह दृश्यता 100 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने आज भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।घने कोहरे का अलर्ट धुंध के कारण वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। इसी के मद्देनजर कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह कुछ स्थानों पर कम, तो कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। हवा की गति भी बहुत अधिक नहीं रहेगी। बुधवार को उत्तर तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.