नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजधानी दिल्ली से अब सर्द मौसम तेजी से विदा लेने की तैयारी कर रहा है। दिनभर तेज धूप के चलते दिल्ली के तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अन्य शहरों का भी यही हाल है। अब केवल सुबह-शाम को ही ठंड का अहसास हो रहा है।सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा पारा बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। सुबह हल्के बादल भी छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और तेज खिली हुई धूप निकल आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा जो कि सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.