प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डॉ. प्रशांत कुमार शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके आने की सूचना पर आयोग में गुरुवार को साफ-सफाई होती रही। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए अध्यक्ष को लंबित भर्तियों के विषय में जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा ऑनलाइन माध्यम से लेने के लिए बन रहे पोर्टल के विषय में भी सूचित किया जाएगा। एनआईसी के विशेषज्ञों ने पोर्टल तैयार कर दिया और उसकी टेस्टिंग चल रही है। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर लिखित परीक्षा के बाद आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन अब तक निस्तारण नहीं हो सका है। सबसे पहला काम आपत्तियों का निस्तारण करते हुए साक्षात्कार करवाना और माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.