मेरठ, मार्च 19 -- मिशन हेल्दी भारत के बैनर तले 'संपूर्ण भारत यात्रा पर निकली मेरठ की तापसी उपाध्याय आज कानपुर में जनजागरूकता अभियान चलाएंगी। वह सुबह पहले 'स्वस्थ भारत की ओर एक और कदम विषय पर कानपुर देहात के एसडी पब्लिक स्कूल में छात्रों से मुलाकात करेंगी और शाम को आईआईटी कानपुर में पशु क्रूरता, जलवायु परिवर्तन, युवा सशक्तिकरण और स्वास्थ्य साक्षरता जैसे विषय पर विचार रखेंगी। बीटेक पानीपूरी के नाम से पहचान बना चुकीं तापसी उपाध्याय पहले ही युवाओं के लिए एक बड़ा उदाहरण पेश कर चुकी हैं। 40 हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू कर उन्होंने देश सेवा के प्रति अपने जज्बे को बयां किया है। तापसी ने बताया कि मेरठ से निकलने का बाद उनका पहला पड़ाव मथुरा रहा। यहां उन्होंने कई कार्यक्रम किए। उनकी यात्रा स्वास्थ्य जागरूकता, उद्यमिता, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.