मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के आठ प्रखंड मुख्यालयों में अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर की ओर से जॉब कैंप लगाया जाएगा। 25 फरवरी को कांटी, 26 को कुढ़नी, 27 को मोतीपुर, 28 को पारू, एक मार्च को साहेबगंज, 6 मार्च को सरैया, 7 मार्च को बंदरा व 9 मार्च को मड़वन में जॉब कैंप लगेगा। नियोजनालय के सहायक निदेशक जयनेंद्र कुमार ने बताया कि फोर्स नाइन सिक्योरिटी एंड कंसल्टेंसी सर्विस हैदराबाद द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...