कानपुर, फरवरी 10 -- आज कलश यात्रा के साथ शुरु होगा चौबीस कुण्डीय गायत्री यज्ञ -गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित होगा कार्यक्रम कानपुर देहात, संवाददाता। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मागदर्शन में अकबरपुर के गायत्री शक्तिपीठ पर बुधवार से 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। बुधवार को अकबरपुर की प्रसिद्ध कालिका देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा। अकबरपुर में नेशनल हाई-वे पर कान्हा गोशाला के निकट गायत्री शक्तिपीठ पर चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक ब्रह्मदत्त पाण्डेय, बिपिन चंद्र दीक्षित, विमलेश कुमार ने बताया कि कलश यात्रा अकबरपुर कालिका देवी मंदिर से उठकर कस्बे के प्रमुख मंदिरों से होती हुई शक्ति पीठ पहुंचेगी। इसके बाद गुरुवार को सुबह साढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.