हाथरस, जून 12 -- हाथरस। यूपी बोर्ड के जनपद स्तर के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को आज सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर सम्मान समारोह का आयोजन कलैक्ट्रेट सभागार में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। डीआईओएस संत प्रकाश ने कहा है कि सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्देशित किया जाता है कि सूची में दिये गये छात्र-छात्राओं को अपने स्तर से निर्देशित करें कि 12 जून 2025 को सुबह 10:30 बजे अपने अभिभावक के साथ अपने आधार कार्ड एवं फोटो के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में उपस्थित हों। सूची में हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 11 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.