बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। आज मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ने बताया कि एनआईसी बागपत द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का विषय स्मार्ट टेक, सेफ चॉइस एआई का सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग रखा गया है। कार्यक्रम में एनआईसी बागपत और बागपत पुलिस साइबर सेल के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन तथा ऑनलाइन जोखिमों से बचाव के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देंगे। विभागों के अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.