हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- ऊर्जा निगम बुधवार को कनखल और जगजीतपुर क्षेत्रों में चार घंटे की बिजली कटौती करने जा रहा है। कनखल उपसंस्थान-द्वितीय के फीडर गंगा प्रदूषण, जगजीतपुर और बहादुरपुर जट्ट पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके अलावा जगजीतपुर उपसंस्थान न्यू के फीडर देव विहार पर भी मरम्मत प्रस्तावित है। बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। इसके चलते हनुमंतपुरम, गंगा प्रदूषण, बृज विहार, मारुति वाटिका, फुटबॉल ग्राउंड, राज विहार, राजा गार्डन, देव विहार, उमराव एन्क्लेव, गाड़ोवाली, बहादुरपुर जट्ट, मंगलमूर्ति फेस-1 एवं फेस-2, सियाराम विहार, वसंत कुंज, रमा विहार, दयाल एन्क्लेव सहित करीब 20 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...