पटना, जनवरी 30 -- प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हल्का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान ठंडी पछुआ हवा चलने के भी आसार हैं। इससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसका प्रभाव दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक था। इससे प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे कम तापमान 10 डिग्री भागलपुर के सबौर में और सबसे अधिक तापमान 25.2 डिग्री फारबिसगंज में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अचानक प्रदेश में नमी के साथ ठंडी हवा प्रवेश करने से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.