लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। मरम्मत कार्यों के चलते शनिवार को उपकेंद्र हरदोई रोड से निर्गत काकोरी, बसंतकुंज और आजाद नगर क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 07.00 से 09.00 बजे तक बाधित रहेगी। ट्रांसफार्मर की नई यूनिट लगाने के कारण सुबह 10.00 से शाम 05.00 बजे तक खंदारी बाजार, सूजा रोड और इसके आसपास आपूर्ति बाधित रहेगी। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के कारण दूध मंडी, लोकमानगंज और इसके आसपास की बिजली आपूर्ति सुबह 11.00 से अपराह्न 03.00 बजे बंद रहेगी। बिजली लाइनों पर काम के कारण ओसीआर, योजना भवन, जीटीआई, रायल होटल, संजोगनगर और आकाशवाणी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 10.00 से शाम 05.00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...