मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बंदरा, गायघाट, सकरी, बोचहां, बेराई, एसकेएमसीएच, पानापुर, सीआरपीएफ कैंप इलाके में गुरुवार को बिजली बाधित रहेगी। पूर्वी डिविजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि शक्ति उपकेंद्र बंदरा में स्विच यार्ड में मेंटेनेंस के कारण 11 केवी बंदरा, 11 केवी गायघाट, 11केवी सिमर एवं 11 केवी सकरी की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक बाधित रहेगी। उधर, 33 केवी बोचहां, बेराई, एसकेएमसीएच फीडर 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और 33 केवी पानापुर और सीआरपीएफ कैंप इलाके में 3 से 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...