फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- फरीदाबाद। वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते 16 नवंबर रविवार सुबह 7:00 से 17 नवंबर रात 10 बजे तक सूरजकुंड की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। पाली चौक से एमवीएन -मानव रचना- अनगंपुर चौक - सूरजकुंड गोल चक्कर से प्रह्लादपुर और शूटिंग रेंज के रास्ते दिल्ली जाने-आने वाला हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा । बड़खल चौक से अनखीर गोल चक्कर- सिद्धदाता आश्रम- एमवीएन - मानव रचना - अनगंपुर चौक से सूरजकुंड गोल चक्कर के रास्ते दिल्ली आने जाने वाला हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक नियमों के निर्देश का उलंघन करने पर वाहन को इंपाउंड किया जाएगा। - -- समाप्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.