सीतापुर, मई 16 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद में निवासरत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फुट), राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने जानकारी दी कि जिनके हाथ अथवा पैर कटे हुए हैं, उन दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ/पैर) और अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। यह विशेष शिविर शुक्रवार और शनिवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.