लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। हालांकि, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि गुरुवार और शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन नहीं होंगे। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि होली के त्योहार पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। बिजली कर्मचारियों ने महाकुम्भ के दौरान भी प्रयागराज में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग और पावर कॉरपोरेशन बिजली कर्मचारी संगठनों के साथ किए गए समझौते का खुला उल्लंघन कर रहा है, लेकिन उपभोक्त हितों में संगठन त्योहार पर आंदोलनरत नहीं रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.