फतेहपुर, फरवरी 15 -- धाता। धाता नगर क्षेत्र में आज यानी 16 व कल यानी 17 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केटमई गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को यह असुविधा झेलनी पड़ेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी धाता पोषक फीडर पर अनुरक्षण कार्य और लाइन के आसपास बढ़ी पेड़-डालियों की कटिंग कराई जानी है। जेई अजय कुमार ने बताया कि दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...