जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बुधवार और गुरुवार को छुट्टी रहेगी। सभी डिवीजन और जनरल ऑफिस बंद रहेगा। लगातार दो दिनों की छुट्टी कर्मचारियों को पूर्व में छुट्टी में किए गए काम के आधार पर मिली है। अब सीधे 2 जनवरी को प्लांट में कामकाज होगा। यह सर्कुलर प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...