रांची, अक्टूबर 9 -- रांची। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण रांची रेलमंडल की कई ट्रेनें शुक्रवार और शनिवार प्रभावित रहेंगी। इसमें वर्दमान-हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगी। हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 11 अक्तूबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना होगी। जबकि, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस भी 12 अकतूबर को दो घंटे विलंब से खड़गपुर से प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.