नई दिल्ली, जून 3 -- देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। पंजाब और आसपास के इलाकों में निचले वायुमंडल पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी बिहार में भी चक्रवाती सिस्टम मौजूद है। इनके असर से अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 और 4 जून को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम में बदलाव दिखेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3 और 4 जून को हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.