हल्द्वानी, जनवरी 10 -- नैनीताल l महीने के दूसरे शनिवार यानी आज और कल रविवार को उपभोक्ता अपने बिजली के बिल जमा कर सकेंगे। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए जनवरी के दूसरे शनिवार और रविवार को भी काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने समय पर काउंटर खोलने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...