हरिद्वार, जनवरी 20 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दो दिनी दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए कई जगह डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। शाह 21 और 22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। वे पतंजलि योगपीठ फेज-1 एवं फेज-2, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज के बैरागी कैंप स्थित शताब्दी समारोह और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे देखते हुए 21 जनवरी को दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। 22 जनवरी को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यही व्यवस्था रहेगी। दून-दिल्ली और ऋषिकेश मार्ग पर विशेष डायवर्जन एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिल्ली...