बरेली, फरवरी 12 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल शुक्रवार को बरेली आएंगे। विशेष रोल प्रेक्षक दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक मंडल के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे। इसमें एसआईआर के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक के अलावा प्रेक्षक बूथ पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...