जहानाबाद, अप्रैल 7 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के फीडर नंबर एक के कुछ इलाके में बिजली विभाग के द्वारा रिकंडक्टिंग के कार्य किए जाने के कारण मंगलवार को दिनभर बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग पूर्वी जोन की कनीय अभियंता अनिता कुमारी ने सोमवार की शाम यह जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि शहर के खान बहादुर रोड के दो डीटीआर, बिजली मोहल्ला और ढिवरापर मोहल्ला के एक - एक डीटीआर और ठाकुरबाड़ी मोहल्ला के एक डीटीआर में 11 हजार केवीए के पुराने तार को बदला जाएगा और वहां नए तार लगाए जाएंगे। वायर रिकंडक्टिंग के ऊक्त कार्य किये जाने की वजह से मंगलवार की सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उक्त इलाके में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसी स्थिति में संबंधित इलाके के बिजली उपभोक्ता बिजली संचालित अपने जरूरी कार्यों का निष्पादन सुबह 10 बजे के पहले कर लें और पेयजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.