लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आम जनता के लिए विशेष मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार को किया जाएगा। यह शिविर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजापुर के आडिटोरियम परिसर में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य जनपद के निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, स्त्रियों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति व जनजाति सहित आम जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण, विकलांगों के लिए ट्राईसाइकिल, छड़ी, राशन कार्ड, खाद, बीज, सिंचाई, उर्वरक, कीटनाशक, प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश, बैंक ऋण, बीमा, चिकित्सा कार्ड, बालिकाओं एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाएं, पे...