मैनपुरी, जून 16 -- शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में आज सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली नहीं आएगी। पावर हाउस से पोषित सिविल लाइन बिजली घर से जुड़े फीडर टाउन-2 और टाउन-4 को अलग किया जा रहा है। इसके लिए आरडीएसएस योजना के तहत काम होगा। बिजली विभाग ने बिजली न आने की सूचना जारी की है, साथ ही लोगों से अपील की है कि वे सुबह 6 बजे से पहले आवश्यकतानुसार पानी तथा अन्य कार्यों को पूरा करने, फीडर अलग होने के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सिविल लाइन के टाउन-2 फीडर से आवास विकास कालोनी के सेक्टर 4, 5, 6, देवपुरा, गोपाल नगर, राधारमन रोड, जिला अस्पताल, कचहरी रोड, शिव नगर तथा टाउन-4 से जुड़े संसारपुर, भोजपुरा, दीवानी रोड, विकास भवन, हंसनगर, भोगांव, नगला निरंजन, नगला कवर तथा एडवोकेट कालोनी के लोगों को बिजली मिलती है। इन इलाकों में आज सुबह 6 बजे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.