नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था सुबह सात से रात 11 बजे तक रहेगी। इस दौरान माल वाहक वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से निकलना होगा। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी व कालिंदी कुंज बॉर्डर से से नोएडा-ग्रेनो व यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाने वाले वाहन चालकों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल होकर गंतव्य की ओर जाना होगा। आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले यू-टर्न से अलीगढ़ की ओर भेजा जाएगा। यह वाहन अलीगढ़, टप्पल होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा इन वाहनों को कस्बा जेवर की ओर उताकर साबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास से जहां...