अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस 14 फरवरी को आज आधिकारिक दौरे पर अलीगढ़ आएंगे। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कोलकाता से पूर्वा एक्सप्रेस 14 फरवरी तड़के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अतिथि गृह जाएंगे। 14 फरवरी को राज्यपाल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रातः 10 बजे से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रेलमार्ग से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के साथ उनके अधिकारी भी दौरे पर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...