गौरीगंज, दिसम्बर 11 -- अमेठी। बीएसए कार्यालय परिसर में आज पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी विकास खंडों से कुल 30 रसोइए प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी रसोइए तहरी, दाल, सूखी सब्जी और रसेदार सब्जी तैयार करेंगे। मेनू का चयन लॉटरी ऑन द स्पॉट के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता में पारदर्शिता और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रसोइए को Rs.3500, द्वितीय स्थान को Rs.2500, तथा तृतीय स्थान को Rs.1500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं शेष 27 प्रतिभागी रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में Rs.300 रुपये प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सभी 30 रसोइयों को Rs.350 प्रति प्रतिभागी के दर से आवागमन भत्ता भी दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में इंटर कॉलेज से गृह विज्ञान के एक प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर क...