रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर। सोमवार को विजय दिवस पर जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। यह बालक-बालिका ओपन आयु वर्ग में होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह रेस आयोजित होगी। बालक-बालिकाओं को आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। क्रॉस कंट्री रेस में बालक-बालिका वर्ग में प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...