पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पूर्णिया के परिभ्रमण यात्रा पर आ रहे हैं। तेजस्वी 21 मार्च को रात्रि करीब 10 बजे पूर्णिया के अतिथि गृह पहुंचेंगे। 22 मार्च को जिला अतिथि गृह में पूर्णिया जिला के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे एवं कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानेंगे। इसके बाद वह मीडिया से भी मुखातिब होंगे। शाम के 4:45 में जिला अतिथि गृह से बेलगच्छी पूरब चौक में आयोजित होने वाले पाक माह रमजान के इफ्तार पार्टी में भाग लेकर आपसी भाईचारे का संदेश देंगे। इफ्तार पार्टी में भाग लेने के बाद वहां लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ० आलोक राज ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.