आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- वाराणसी। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर शुक्रवार को आल इंडिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा निकाली जा रही प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा दोपहर बारह बजे आजमगढ़ कचहरी पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश करेंगे। यह जानकारी यात्रा के प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र एडवोकेट ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...