अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राणा सांगा की जयंती पर शनिवार को क्षत्रीय संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता आगरा के लिए रवाना होंगे। इसे लेकर देररात तक कार्यकर्ता रूपरेखा बनाने में जुटे रहे। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट है। पदाधिकारियों से वार्ता के साथ हाउस अरेस्ट की भी तैयारी है। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आगरा में देशभर से अलग-अलग संगठनों के लोगों ने पहुंचने का ऐलान किया है। वहीं, जिले से क्षत्रीय समाज, हिंदूवादी संगठन व अखिल भारतीय करणी सेना समेत 12 से अधिक संगठन आगरा पहुंचेंगे। इसे लेकर शुक्रवार गोपनीय तरीके से बैठकों का दौर चलता रहा। पदाधिकारी गोपनीय तरीके से रणनीति बनाने में जुटे रहे। इस दौरान एलआईयू व पुलिस भी पदाधिकारियों से संपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.