गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र के 286 मंडल के जिलेवार पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इसी को लेकर बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक होगी। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल मौजूद रहेंगे। इस बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय द्वारा सूची के मुताबिक, गोरखपुर महानगर का दायित्व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जर्नादन गुप्ता को और जिले का दायित्व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र यादव को सौंपा गया है। कुशीनगर की जिम्मेदारी पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और बस्ती की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.सत्येन्द्र सिन्हा को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.