जौनपुर, जनवरी 2 -- जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल शनिवार को जौनपुर जाएंगी। प्रोटोकॉल के अनुसार न्यायमूर्ति सुबह दस बजे प्रयागराज से चलकर 12 बजे लाइन बाजार स्थित डाक बंगला पहुंचेंगी। दोपहर एक बजे दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और त्वरित न्याय प्रक्रिया में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की भूमिका विषयक सेमिनार में भाग लेंगी। सेमिनार में जिला जज सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुभ सहित उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य तथा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...