बदायूं, जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के 37 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को ज्ञापन सौंपा गया। शहर के मालवीय आवास पर हड़ताल के समर्थन में 37वें दिन धरना पर आशा कार्यकत्रियां डटी रहीं। आंदोलन के समर्थन में कई सामाजिक संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि इतने दिन से आंदोलन जारी है पर सरकार सिर्फ आंदोलन को तोड़ने की साजिश के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उसे अब तक भी समझ नहीं आया कि बिना समस्याओं का समाधान किए आंदोलन खत्म नहीं होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 21 जनवरी को आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला जायेगा। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि बुधवार को बाबा साहेब आंबेड़कर की प्रतिमा पर पहुंचें। इस मौके पर नील...